रोहट में ज्वेलर ने बंद रखे प्रतिष्ठान
रोहट. पालीमें ज्वेलर दीपक सोनी की हत्या के विरोध में शुक्रवार को सर्राफा व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारियों ने एसडीएम के नाम रीडर स्वरूपसिंह राणावत एवं कार्यवाहक थाना प्रभारी साबिर खां सिलावट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पाली में दीपक सोनी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष मांगीलाल, उपाध्यक्ष पप्पू खजवानिया, अमृतलाल सोनी, लूणाराम सोनी, पृथ्वीराज सोनी, गोरधन सोनी, हेमराज सोनी, शांतिलाल सोनी, पर्बतसिंह, हमीराराम देवासी, पुखराज पटेल आदि मौजूद थे।