पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिर्फ पानी बिजली ही नहीं, 105 सुविधा देता है ई मित्र

सिर्फ पानी-बिजली ही नहीं, 105 सुविधा देता है ई-मित्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ई-मित्रकियोस्क मात्र बिजली-पानी के बिल भरने का ही साधन नहीं, बल्कि इस कियोस्क से 105 तरह की सुविधाएं मिलती हैं। यहां पर नए बिजली पानी कनेक्शन के लिए आवेदन तक जमा करवा सकते हैं। साथ ही जन्म-मृत्यु , विवाह, जाति प्रमाण पत्र, सरकारी योजना में आवेदन, पानी बिजली के नए कनेक्शन या स्कूल कॉलेज की फीस भरनी है तो इसके लिए आपको सरकारी ऑफिस, कॉलेज अथवा स्कूल के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा भी ई-मित्र कियोस्क के साथ ही ई-मित्र मोबाइल एप पर मौजूद हैं। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों से जुड़ी 105 सुविधाओं को ई-मित्र पोर्टल से जोड़ दिया है। इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए आप ई-मित्र कियोस्क पर जाकर आवेदन कर सकते हैं अथवा मोबाइल पर ई-मित्र एप अपलोड कर इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादातर लोग ई-मित्र को पानी-बिजली के बिल जमा करवाने भर की सुविधा मानते हैं। वहीं प्रदेश भर में सिर्फ 4 लोग ही ऐसे थे जिन्होंने ई-मित्र के जरिए नए बिजली कनेक्शन, नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किए। इसमें पाली से एक भी ऐसा नहीं है, जिसने नए कनेक्शन के लिए कोई आवेदन किया हो। ऐसी ही कई दर्जन सुविधाएं और हैं, जिनके बारे में जानकारी नहीं होने के चलते लोग इस सुविधा का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं।

^राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों से जुड़ी 105 सुविधाओं को ई-मित्र पोर्टल से जोड़ दिया है। इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए आप ई-मित्र कियोस्क पर जाकर आवेदन कर सकते हैं अथवा मोबाइल पर ई-मित्र एप अपलोड कर इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।| शरदओझा, ई-मित्रकियोस्क संचालक, पाली

41 तरह की योजनाओं के लिए ई-मित्र पर कर सकते हैं आवेदन

समाजकल्याण विभाग, राजस्व, डिस्कॉम, कृषि समेत 41 योजनाओं के लिए आवेदन फार्म ई-मित्र पर हैं। इसमें नया पानी- बिजली कनेक्शन, इंदिरा आवास योजना, मनरेगा में कार्य आवंटन, वोटर आईडी में संशोधन संबंधित आवेदन किए जा सकते हैं।

इन सुविधाओं के बारे में कम है जानकारी

मूलनिवास प्रमाण पत्र, पेंशनर्स का मेडिकल रिएमबर्समेंट, पुलिस वेरिफिकेशन, घरेलू नौकर का सत्यापन, किराएदार का सत्यापन, हाउसिंग बोर्ड की मासिक किश्त, समाज कल्याण विभाग की योजनाएं तथा ड्राइविंग लाइसेंस रिन्युअल, नया ड्राइविंग लाइसेंस और डुप्लीकेट आरसी समेत कई ऐसी योजनाएं हैं जिनका फायदा उठाने वालों की तादाद बहुत कम है, जबकि इन्हीं क