- Hindi News
- पितृ पक्ष में पितरों को तर्पण श्रद्धांजलि
पितृ पक्ष में पितरों को तर्पण श्रद्धांजलि
पाली| अखिलविश्व गायत्री परिवार द्वारा भैरूघाट स्थित भैरू मंदिर परिसर में पूर्णिमा से निरंतर पितरों को तर्पण का कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम के संयोजक जेठूभाई ने बताया कि त्रयोदशी के श्राद्ध से संतति, बुद्धि, पुष्टि, दीर्घायु ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। चर्तुदर्शी का श्राद्ध जवान मृतकों तथा हथियारों द्वारा मारे गये शहीदों का श्राद्ध करना चाहिए। अमावस्या का श्राद्ध समस्त विषम उत्पन्नता होने वालों के लिए अर्थात तीन कन्याओं के बाद पुत्र या तीन पुत्रो के बाद कन्याएं होने पर जुड़ावें उत्पन्न होने वालों के लिए भी इसी दिन श्राद्ध करना चाहिए। इससे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। कार्यक्रम में श्यामसिंह, कमलकिशोर, अनिल कुमार, नरेन्द्र बेनीवाल, मोतीलाल लखारा वासुदेव सोनी का सहयोग रहा।