घर में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप
बसंतगढ़ के समीप राईदरा फली निवासी जैसाराम गरासिया पुत्र निबाराम गरासिया के मकान मेें रविवार रात मगरमच्छ घुस गया। सोमवार सवेरे जैसाराम की प|ी कमदी बाई जब उस कमरे में गई तो मगरमच्छ नजर आया। इसके बाद तो जैसे परिवार वालों के होश ही उड़ गए। महिला जोर जोर से चिल्लाई।
सूचना के बाद पिंडवाडा से वनपाल गजेन्द्र सिंह पंवार, सहायक वनपाल अचलाराम मेघवाल पशुरक्षक कसनाराम गरासिया मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में किया गया।