- Hindi News
- हैफा विजय दिवस पर आज वीरांगनाओं का सम्मान, लाखोटिया गार्डन में कवि सम्मेलन भी
हैफा विजय दिवस पर आज वीरांगनाओं का सम्मान, लाखोटिया गार्डन में कवि सम्मेलन भी
शाम को लाखोटिया गार्डन में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेष लोढ़ा समेत कई कवि करेंगे काव्यपाठ
भास्करन्यूज | पाली
प्रथमविश्व युद्ध में 23 सितंबर 1918 को एक घंटे में इजरायल के हैफा शहर को फतेह करने वाले मारवाड़ के वीर योद्धाओं की वीरता को सलाम करने के लिए जन-जन में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को सुबह शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्पाजंलि के साथ ही पाली में हैफा विजय दिवस की शुरुआत होगी। जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर की पहल पर पहली बार मनाए जा रहे हैफा विजय दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महामंडलेश्वर दाती मदन महाराज के सानिध्य में मंगलवार को दिनभर होने वाले कई कार्यक्रमों में शौर्य पुरूषों की वीरता को लेकर तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण मंथन सिनेमा में किया जाएगा। वहीं शाम को लाखोटिया गार्डन में नगरपरिषद के पूर्व चेयरमैन प्रदीप हिंगड़ के सौजन्य से इस उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
शेष|पेज12
तारकमेहता करेंगे कवि सम्मेलन का संचालन
हैफाविजय दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम लाखोटिया गार्डन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देश के नामचीन कवि देशभक्ति वीर रस से ओतप्रोत अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे। सम्मेलन संयोजक नगरपरिषद के पूर्व चेयरमैन प्रदीप हिंगड़ ने बताया कि शाम 7.30 बजे से शुरू होने वाले कवि सम्मेलन में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेष लोढ़ा कवि सम्मेलन का संचालन करेंगे। इस दौरान जगदीश सोलंकी, विष्णु सक्सेना, विनीत चौहान तथा कविता तिवारी भी काव्य पाठ करेंगी।
राततक होती रही तैयारियां : पालीमें पहली बार मनाए जा रहे हैफा विजय दिवस के तहत होने वाले विभिन्न आयोजनों को लेकर सुबह से ही जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर तथा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रदीप हिंगड़ के नेतृत्व में तैयारियां चलती रहीं। देर रात तक शहीद स्मारक को सजाने के साथ ही लाखोटिया गार्डन में होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के लिए मंच को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा था। पांडाल में 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें महिलाओं के बैठने की अलग से व्यवस्था होगी।
वीरांगनाओं शहीद परिवारों का होगा सम्मान
जिलाप्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर ने बताया कि इन शूरवीरों की याद को ताजा करने के लिए पाली में यह समारोह आयोजि