- Hindi News
- जिला यातायात प्रबंध समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में कल
जिला यातायात प्रबंध समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में कल
पाली. जिला यातायात प्रबंध समिति की बैठक बुधवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी प्रवीणा चारण ने बताया कि बैठक में जिले की परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने, शहरी यातायात व्यवस्था में सुधार, यातायात नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने, नये मार्ग खोलने रूटों पर बस सुविधा संचालन के सुझाव, बस स्टैंड का निर्धारण एवं व्यवस्थाओं में सुधार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी।