पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपावली से पहले शहर को पोस्टर फ्री बनाने का अभियान

दीपावली से पहले शहर को पोस्टर फ्री बनाने का अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर रोहित गुप्ता ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता सप्ताह चलाने इस दौरान बांडी नदी में फैले कचरे की सफाई के लिए सीईटीपी को निर्देश दिए। साथ ही इस सप्ताह के दौरान बांडी नदी की पूर्ण सफाई के लिए सभी औद्योगिक इकाइयों से भी योगदान करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने डिस्कॉम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर केबल भूमिगत किए जाने का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां से दीपावली के पहले सभी बिजली के पोल हटाने और शहर में अनुपयोगी पड़े बिजली के पोल भी हटाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियों को स्वच्छता सप्ताह के दौरान शहर को पोस्टर फ्री बनाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम विशाल दवे, नगर परिषद आयुक्त रामसिंह पालावत, नगर परिषद एक्सईएन अरूण व्यास, रामेश्वरलाल शर्मा, डिस्कॉम एक्सईएन इम्तियाज बेग, रीको आरएम एमके शर्मा, आरसी वैष्णव, यूआईटी एक्सईएन रामेश्वरलाल माथुर, सीईपीटी सचिव विनय बंब डिस्कॉम एईएन मनीष माथुर समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

सुधारेंशहर के डिवाइडर : बैठकमें कलेक्टर ने शहर के प्रमुख मार्ग मंडिया रोड, नयागांव रोड, सरदार समंद रोड जोधपुर रोड के बारे में जानकारी लेते हुए मंडिया रोड का कार्य प्रारंभ कर डिवाइडरों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीको के अधिकारियों को शहर के औद्योगिक क्षेत्र की सफाई के लिए नालियों से मलबा हटाने, झाड़ियों को कटवाने के निर्देश दिए।

येलोग उपस्थित थे मौके पर : इसअवसर पर खुंडावास में सरपंच चंद्रमणि राजपुरोहित ,समाजसेवी जगदीशसिंह राजपुरोहित ,कानसिंह ,शंकरलाल उप सरपंच ,नारायणलाल सुथार,रतनलाल मीणा वार्डपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं गढ़वाड़ा में सरपंच उर्मिला राजपुरोहित ,समाजसेवी अर्जुनसिंह राजपुरोहित ,उप सरपंच अमरदान चारण ,पूर्व सरपंच गंगादान चारण, गौतम त्रिवेदी, लक्ष्मणराम भूरिया, नाथूदान चारण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।