पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखोटिया गार्डन की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

लाखोटिया गार्डन की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| नगरपरिषद के नेता प्रतिपक्ष राकेश भाटी ने लाखोटिया गार्डन एवं तालाब के आसपास की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने माली समाज से लाखोटिया तलाब के पास लिंक रोड का कार्य शुरू करने, तालाब में आसपास के मकानों से गंदा पानी और कचरे को तलाब में डालने से रोकने के उपाय करने, तालाब के दूसरे भाग की संपूर्ण सफाई और खुदाई करवाकर उसमें साफ पानी भरवाने, भेरूघाट मंदिर से सिरेघाट तक घाट का निर्माण कराने, लाखोटिया गार्ड में नागरिकों के घूमने के लिए वाॅक ट्रैक बनाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने लाखोटिया गार्डन के मंदिर के सामने टूट चुके फर्श के निर्माण कराने का भी आग्रह किया है। भाटी ने यहां आने वाले लोगों के लिए आरओ प्लांट लगाने की भी मांग की है।