डाक वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग
पाली| भारतीयसिंधु सभा ने पुराने हाउसिंग बोर्ड में डाक वितरण व्यवस्था की अनियमितताओं को दूर करने की मांग की है। डाक अधीक्षक को भेजे एक शिकायती पत्र में सिंधु सभा के शहर अध्यक्ष जयकिशन रामचंदानी और पूर्व पार्षद लालभाई परसवानी ने कहा कि बार-बार की शिकायत के बाद भी डाक वितरण व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आया है जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।