शान-ओ-शौकत से मनाया उर्स हाफिजी
शहरके कादरिया चौक में सोमवार को उर्स हाफिजी शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। इस मौके पर सय्यद पीर जहूर अली ने तकरीर पेश की। इससे पूर्व मोहम्मद शरीफ, फिरोज हशमती, फिरोज अशरफी ने अपने कलाम पेश किए। कार्यक्रम में शहर के पेश इमाम भी मौजूद थे। इस मौके पर कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि जमा की गई।