पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिल्मी धुनों पर थिरकी छात्राएं

फिल्मी धुनों पर थिरकी छात्राएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्ल्सकॉलेज छात्रसंघ के तत्वावधान में सोमवार को छात्रा सरकार समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज छात्राओं द्वारा कई तरानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही छात्राओं ने बेटी बचाओ का गीत के माध्यम से प्रभावी तरीके से संदेश भी दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष नीतू राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के तहत रूपिका कंवर ने बोटी तेरी बगीया की..., पूजा वैष्णव द्वारा जय जय राजस्थान..., हेमा द्वारा बेटी बचाओ का संदेश देते हुए भावपूर्ण गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही बीणा, उषा, मानसी, सोनू खुशबू वैष्णव सहित कई छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। इस मौके पर मुख्य अतिथि एबीवीपी के प्रदेश मंत्री राजेश गुर्जर ने नारी शक्ति का महत्व बताया। इसके साथ ही छात्राओं को वर्तमान में हर क्षेत्र में पुरूषों से कदम से कदम मिलाकर साथ चलने की बात कही। वहीं जेएनवीयू के छात्रसंघ अध्यक्ष भोमसिंह राठौड़ ने सभी छात्राओं को यूनिवर्सिटी की ओर से रही समस्याओं को जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही पार्षद जयसिंह राजपुरोहित ने गर्ल्स कॅालेज को पीजी की मान्यता विज्ञान संकाय सहित आर्ट्स के सभी विषय दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सीके शर्मा ने नई छात्रसंघ सरकार को बधाई देते हुए उन्हें शपथ दिलवाई। इस अवसर पर हरनाथसिंह, उपाध्यक्ष दिव्याश्री गहलोत, महासचिव आरती बिहाणी, संयुक्त सचिव कविता वागोरिया, पायल पटेल, गुडिय़ा चौधरी, मनीषा राजपुरोहित, पूजा परिहार, श्रद्धा सोनी गायत्री कंवर सहित कई छात्राएं मौजूद थीं।

>पाली. गर्ल्स कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा एवं उपस्थित नागरिक छात्र-छात्राएं।