पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेतमल वडेरा महामंत्री मनोनीत

खेतमल वडेरा महामंत्री मनोनीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. श्रीगौतम गुण विहार जैन तीर्थ पाली के प्रतिष्ठा महोत्सव 2015 के लिए खेतमल वडेरा को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया है। उन्हें यह पद मोरसिम में आयोजित एक समारोह में जैन मुनि कमलप्रभसागर के सानिध्य में गौतम गुण विहार ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों सदस्यों की मौजूदगी में दिया गया। महामंत्री चुने जाने पर वडेरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। अचलगच्छ संघ के मनीष बोहरा ने बताया कि गौतमगुण विहार की प्रतिष्ठा 2 फरवरी 2015 को होगी। इस के तहत 24 जनवरी से 3 फरवरी तक महामहोत्सव का कार्यक्रम खेतमल वडेरा की मुख्य देखरेख में संपन्न होगा।