- Hindi News
- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न
पाली. भाजपाअनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक रविवार को करणी माता मंदिर में मोर्चा अध्यक्ष मनोहर जाम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगरपालिका चुनाव की तैयारियों काे लेकर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी के नियमों की पालना करने और पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव में पूरा सहयोग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हीरालाल, उगमराज, माधाराम, मांगीलाल पंकज राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।