तारा भाई अध्यक्ष मनोनीत
पाली. फलएवं सब्जी मंडी आड़तिया एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। न्यू सब्जी मंडी में आयोजित बैठक में तारा भाई को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही महेंद्र कुमार चौधरी को सचिव, बोहरा राम को कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री इस्लाम भाई और श्याम भाई को सह सचिव मनोनीत किया गया।