पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पाली.इंजीनियर्सडे की पूर्व संध्या पर रविवार को महावीर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में मीट्स स्पोर्ट्स क्लब की ओर से बीटेक प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज निदेशक प्रवेश जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबला मीट्स पैंथर एम.राइडस राॅयल किंग्स राॅयल हंटर्स के बीच हुआ, जिसमें मीट्स पैंथर और राॅयल हंटर्स ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए दमखम दिखाया। मैच में रॉयल हंटर्स टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के अंत में मैच में बेस्ट रेडर जितेंद्र को और मैन आॅफ टूर्नामेंट योगेश सिंघला प्रमोद मेघवाल संयुक्त रूप से चुना गया। प्रतियोगिता का संचालन स्टूडेंट्स प्रद्युम्न सिंह, रितिक, जितेंद्र दिनेश सपेला ने किया। इस मौके पर तरुण जैन, शेरसिंह चौहान, अशोक सोलंकी, गौरव कुमारी रक्षा जैन समेत कई स्टूडेंट्स मौजूद थे।