पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शत प्रतिशत रहा ऐश्वर्या कॉलेज का परिणाम

शत प्रतिशत रहा ऐश्वर्या कॉलेज का परिणाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. ऐश्वर्याकॉलेज के बीसीए का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कॅालेज के निदेशक ताजवीरसिंह राठौड़ ने बताया कि शनिवार को प्रथम, द्वितीय तृतीय वर्ष के परिणाम घोषित किए गए। कॉलेज में अवंतिका पुरोहित ने टॉप किया। कॉलेज के कंप्यूटर साइंस के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट शक्तिसिंह, हिमांशु रावल, सुरेश सुथार जितेंद्रसिंह राजपुरोहित ने सभी विद्यार्थियोंं को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। कॉलेज के वरुण चौहान ने बताया की बीसीए प्रथम वर्ष में 82 विद्यार्थियों में से 80 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। बीसीए द्वितीय वर्ष में 32 विद्यार्थियों में से 31 प्रथम श्रेणी, बीसीए तृतीय वर्ष में 25 विद्यार्थियो में से 20 प्रथम श्रेणी से 5 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीसीए के विभिन्न वर्ग में मनाली, आकांक्षा, मनीष वैष्णव, देवागी भाटी, रिकबचंद, भरत, वैशालीसिंह, प्रियंकासिंह मोहन चौधरी ने बेहतर परिणाम दिया।