हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
पाली|हिंदीदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने राष्ट्र भाषा हिंदी के ऐतिहासिक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए हिंदी भाषा की विकास यात्रा एवं देश की प्रगति में इसके उल्लेखनीय योगदान की जानकारी दी। संगोष्ठी में हिंदी भाषा की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हिंदी प्रेमियों और साहित्यकारों को याद किया। इस मौके पर कार्यालय के कार्मिक मौजूद थे।