पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर्स डे आज, होंगे कई आयोजन

इंजीनियर्स-डे आज, होंगे कई आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतर|डाॅ. एम विश्वेश्वरैया की जयंती सोमवार को इंजीनियर्स-डे के रूप में मनाई जाएगी। सोमवार सवेरे 8 बजे डाक बंगले से नगर परिषद तक रैली निकाली जाएगी। रैली को कलेक्टर रोहित गुप्ता, नगर परिषद चेयरमैन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगे। इसके बाद एमआईटीएस जाडन में प्रवेश जैन के मुख्य आतिथ्य तथा सुनील जोशी के विषिष्ठ आतिथ्य में पौधरोपण किया जाएगा। कानसिंह राणावत ने बताया कि सोमवार शाम को डिस्ट्रिक्ट क्लब में जलदाय विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता रूपाराम धणदे के आतिथ्य में समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता कलेक्टर रोहित गुप्ता करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज जोधपुर के डाॅ. अजय शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन गुलेच्छा एवं पाली के प्रमुख व्यवसायी रजनीश कर्नावट उपस्थित रहेंगे। समारोह में कई प्रतियोगिताएं भी होंगी।

कलेक्टरगुप्ता ने दर्ज की जीत : इंजीनियर्स-डेसमारोह के तीसरे दिन रविवार को इनडोर खेलों का आयोजन किया गया। कलेक्टर रोहित गुप्ता ने बैडमिंटन युगल का खिताब जीता। बैडमिंटन सिंगल में मनीष अत्रे ने अशोक मीणा को हराकर खिताब जीता। बैडमिंटन युगल में रोहित गुप्ता एवं दिलीप परिहार ने अरूण व्यास एवं सुखराम चौधरी को हरा कर खिताब जीता। बैडमिंटन महिला एकल फाइनल जेवीवीएनएल की ही दो खिलाड़ियों के मध्य खेला गया। इसमें पायल शर्मा ने अर्चना वर्मा को हराकर खिताब जीता। टेबल टेनिस एकल फाइनल में अजय पुरोहित ने अंकुल भार्गव को हराकर खिताब जीता, जबकि टेबल टेनिस युगल में अजय पुरोहित एवं चंचल माथुर ने रिनेश सिंघवी एवं प्रदीप सांड को हराकर खिताब जीता। शतरंज के फाइनल में कुलदीप त्रिवेदी ने कमल तिवारी को हराकर खिताब जीता। कैरम एकल फाइनल में मनीष अत्रे ने चंचल माथुर को हराकर खिताब जीता। जबकि कैरम युगल फाइनल में मनीष अत्रे एवं अरूण व्यास ने मनीष माथुर एवं ओ.पी. व्यास को हराकर खिताब जीता। इनडोर खेलो में मनीष अत्रे ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए श्रेष्ठ खिलाडी का खिताब भी हासिल किया। शाम को प्रो. कबड्डी लीग की तर्ज पर विभिन्न इंजीनियर्स की छः टीम ब्ल्यू व्हेल, गोल्डन कोबरा, आरेंज पाईथन, रेड बूल, यैलो लाॅयन तथा ग्रीन डायनासोर के बीच कबड्डी के मैत्री मैच आयोजित किए गए। इसमें राज्य स्तर के अंपायर बंशीलाल राजपुरोहित, दलपतसिंह राजपुरोहित, जगदीशसिंह एवं जयप्रकाश ने अम्पायरिंग की।