- Hindi News
- विधायक पारख के जन्मदिन पर कल कई कार्यक्रम
विधायक पारख के जन्मदिन पर कल कई कार्यक्रम
विधायकज्ञानचंद पारख के 1 अक्टूबर को जन्म दिन के उपलक्ष्य में शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा के जिला प्रवक्ता मूलसिंह भाटी ने बताया कि विधायक के जन्म दिन पर कच्ची बस्ती विकास समिति,महादेव विकास समिति, रावणा राजपूत युवा मंडल, भाजपा महिला मोर्चा, रावत राजपूत समाज, भाजपा एससीएसटी प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज सेवी संगठनों भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से निर्णय लिया गया कि 1 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। भाटी ने बताया कि इस दिन बांगड़ अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर भी रखा गया है।