- Hindi News
- पाली जिले के वीरेंद्र परिहार को मिला श्रीफल राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार
पाली जिले के वीरेंद्र परिहार को मिला श्रीफल राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार
पाली जिले के वीरेंद्र परिहार को मिला श्रीफल राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार
पाली|श्रीफलधार्मिक परिवार ट्रस्ट सागवाड़ा डूंगरपुर की ओर से आयोजित श्रीफल राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में पाली जिले के खौड़ गांव में रहने वाले वीरेंद्र परिहार को राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारिता पुरस्कार श्रीफल राष्ट्रीयता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। परिहार को अतुल्य सागरजी महाराज के सानिध्य में श्रीफल राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया गया है। परिहार सुदर्शन राजस्थान जयपुर में कार्यक्रम निर्माता के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही श्री परिहार राष्ट्रीय स्तर पर लेखन पत्रकारिता से भी जुड़े हुए है। इस पुरस्कार के तहत परिहार को श्रीफल, शॉल, स्मृति चिह्न अभिनंदन पत्र सहित पुरस्कार राशि स्वरूप 11 हजार रुपए प्रदान किये गए।