- Hindi News
- हेमावास चौराहे पर दुर्घटनाएं रोकने की अपील
हेमावास चौराहे पर दुर्घटनाएं रोकने की अपील
पाली| हाईवे-14पर स्थित हेमावास चौराहे पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने एसपी से पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है। स्थानीय निवासी धनाराम देवासी ने एसपी को भेजे ज्ञापन में कहा कि हेमावास चौराहा से उदयपुर की ओर मेगा हाईवे एवं पणिहारी की तरफ जो रास्ता जाता है वहां यातायात नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते इस चौराहे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।