पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्थाप्रधान और लिपिकों की कार्यशाला संपन्न

संस्थाप्रधान और लिपिकों की कार्यशाला संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के संबंध में बुधवार को उपखण्ड अधिकारी विशाल दवे की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सभी राजकीय तथा निजी महाविद्यालयों के संस्था प्रधान एवं छात्रवृत्ति लिपिकों ने भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपखण्ड अधिकारी ने शिक्षण संस्थानों से पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ देने के लिए समय पर उनसे आवेदन प्राप्त कर छात्रवृत्ति के लिए कार्रवाई करने को कहा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के प्रथम चरण में आॅनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया 1 अगस्त से प्रारंभ की जा चुकी है तथा शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त करने के पश्चात उनकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाए। कार्यशाला में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी युसुफ अली, परिवीक्षा अधिकारी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, कनिष्ठ लिपिक बन्नालाल, अंकित तथा आईए ईश्वर भी उपस्थित रहे।