पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आॅनलाइन दर्ज शिकायतों पर गुणात्मक कार्रवाई के निर्देश

आॅनलाइन दर्ज शिकायतों पर गुणात्मक कार्रवाई के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | कलेक्टररोहित गुप्ता ने सुगम पोर्टल एवं राजस्थान संपर्क पर दर्ज प्रकरणों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। जिले के विभिन्न विभागों में सुगम एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा पर कलेक्टर ने बुधवार को जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए।



साथ ही अपने कार्यालय के माध्यम से जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रकरण आनॅलाइन दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित करे। बैठक में उन्होंने विभागवार बकाया सुगम प्रकरणों की जानकारी लेकर की गई कार्यवाही एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर निस्तारण की भी जानकारी ली।

बैठक में डीएफओ बालाजी करी, डीआईजी (स्टाम्प) केदारमल गुप्ता, एएसपी पीडी धानिया, सीएमएचओ मधुरतेश्वर, नगर परिषद आयुक्त रामसिंह पालावत, जिला शिक्षा अधिकारी नूतनबाला कपिला, डीडी आईसीडीएस शांता मेघवाल, प्रवर्तन अधिकारी ओपी हर्ष सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।