पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज 19 का शेष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इससाल 23 सितंबर को गाडिय़ों में आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सोहनलाल सेन की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड से गुस्साए ग्रामीणों ने शव लेने से इंकार करते हुए दो-तीन दिन तक प्रदर्शन किया था। मामले में बज्जू थाने के तत्कालीन एसएचओ और एएसआई को निलंबित किया था। वारदात में जोधपुर के ओसियां थाना क्षेत्र में खांबड़ा खुर्द कस्बे का विष्णु नगर निवासी श्रवण विश्नोई (25) पुत्र भल्लूराम भी शामिल था, जो घटना के बाद से फरार हो गया था। इस आरोपी के खिलाफ जोधपुर जिले में लूट डकैती के प्रकरण भी दर्ज है। पाली जिले में एसपी जयनारायण शेर के निर्देश पर नाकाबंदी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार सुबह सांडेराव एसएचओ मनोज राणा की टीम को देखकर केनपुरा तिराहे पर खड़ा आरोपी श्रवण विश्नोई भाग गया। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर पकड़ा और पूछताछ की तो पता चला कि बज्जू थाने में सोहनलाल सेन की हत्या में यह आरोपी भी शामिल था। सांडेराव पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसकी सूचना बीकानेर पुलिस को दी गई है।

थानोंमें महिला-बाल...

डेस्कप्रभारी को एक रजिस्टर संधारित करना होगा : डीजीपीकी तरफ से जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि पुलिस थानों में आने वाले प्रकरणों का डेस्क प्रभारी एक रजिस्टर संधारित करेगी, जिसमें फरियादी और उससे संबंधित मामले पर की गई कार्रवाई के बारे में पूरी जानकारी अंकित करनी होगी। अगर उसे न्याय के लिए सुरक्षा केंद्र या अन्य एजेंसी के पास भेजा जा रहा है तो इसे भी रजिस्टर में प्रोसिडिंग के रूप में लिखना अनिवार्य होगा। आदेश में डीजीपी ने यह भी कहा कि इस व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी जिले के एसपी, एएसपी सीओ की होगी। वे नियमित रूप से डेस्क प्रभारी से इस बारे में जानकारी लेंगे तथा समय-समय पर रजिस्टर का संधारण कर अपनी टिप्पणी भी अंकित करेंगे।