- Hindi News
- लायंस क्लब की चार्टर नाइट में देहदानियों का सम्मान
लायंस क्लब की चार्टर नाइट में देहदानियों का सम्मान
लायंसक्लब की ओर से बुधवार को एक निजी होटल में 35वीं चार्टर नाइट का आयोजन किया गया। लायंस क्लब के सचिव मणीशंकर ने बताया कि 1980 में इस सेवा मंदिर की नींव रखी थी। उन्हीं सदस्यों के सम्मान में चार्टर नाइट का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रांतपाल अनिल नाहर ने चार्टर सदस्यों का सम्मान किया। समारोह में संभागीय अध्यक्ष सुमित्रा जैन ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में पांच नए सदस्यों रमेश परिहार, ललित तलेसरा, जयचंद सांखला, डॉ़. मिथुन वाडेकर रितेश रांका को शपथ दिलाई।
अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मानित
लायंसक्लब द्वारा समारोह में देहदान करने वाले सुमनमल सिंघवी, लक्ष्मी सिंघवी, बसंत कुमार संचेती, विजेता सिंघवी, पीयूषचंद शाह, कंचनदेवी, प्रफुलचंद लोढा, रितू शर्मा काे अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुलाबसिंह, राकेश मेहता, विपिन जैन अजय लोढा सहित लायंस क्लब से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे।