चौथे दिन भी...
चौथे दिन भी...
अबतक पुलिस के केंद्र बिंदु में दीपक की दुकान में काम करने वाला मुनीम सुरेश सोनी उससे जुड़े लोग ही थे, मगर गहराई में जाने के बाद कई अन्य किरदार भी पुलिस जांच में शामिल हो गए हैं। घटना के चश्मदीद माने जाने वाले क्षेत्रवासियों के बयान भी कुछ नई कहानी ही बता रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने भी अपनी जांच का दायरा विस्तृत करते हुए कई अन्य अधिकारियों को भी इसमें शामिल किया है। मामले को खोलने में लगी 8 टीमों के अधिकारियों को एसपी अनिल टांक ने अलग-अलग टास्क पर लगाया है। साथ ही वे हर दो घंटे बाद इनसे अपडेट भी ले रहे हैं।
कातिलोंको शीघ्र पकड़ने पर ध्यान दें सरकार : यशपालसिंह : सर्राफाव्यापारी दीपक सोनी को लुटेरों से बचाने के दौरान गोली लगने से घायल हुए कुंपावत बंधुओं के भाई और बांगड़ कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष यशपालसिंह कुंपावत ने कहा है कि यदि कातिलों की शीघ्र गिरफ्तारी होती है तो यही उनके भाइयों के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होगा। शुक्रवार को भास्कर से बातचीत में यशपाल ने मीडिया में मुख्यमंत्री के हवाले से प्रकाशित उन खबरों पर भी ऐतराज जताया जिसमें उनके भाइयों के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन करने की बात कही गई है। उन्होंने साफ किया कि उनका परिवार उनके दोनों भाइयों का इलाज कराने में सक्षम है। राज्य सरकार तो बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कराने की कार्रवाई करे। इससे पहले वे शुक्रवार शाम मृतक दीपक सोनी के परिजनों को सांत्वना देने उनके घर भी गए। इस दौरान मृतक दीपक के परिजनों ने भी कुंपावत भाइयों के जज्बे की सराहना करते हुए उनका आभार जताया और दोनों भाइयों के शीघ्र ठीक होने की कामना की।
आरएसएसके प्रांतीय...
शुक्रवारको पूरे प्रदेश के 30 से अधिक संघ प्रचारक समेत अन्य बड़े पदाधिकारी भी पाली पहुंचे। जयपुर के प्रचार प्रमुख श्रीवत्सन तथा बीकानेर के क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास ने इन पदाधिकारियों के साथ संघ की आगामी नीतियों कार्यक्रमों पर चर्चा की।
सामाजिकसमरसता राष्ट्रीयता पर रहेगा फोकस : प्रवासकार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से बनाए गए एजेंडा के अनुसार राष्ट्रीयता सामाजिक समरसता के मुद्दों पर फोकस किया जा रहा है। इन दोनों मुद्दों से आम जनों को जोड़ने के साथ ही आरएसएस की नीतियों भावी कार्यक्रमों में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी