पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्रालयिककर्मचारी संघ की दो दिवसीय मंत्रालयिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार काे हुआ। संघ के खेल प्रभारी विनोद पुरोहित ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में कब्बडी, फुटबाल, वाॅलीवाल एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में नगर परिषद उपसभापति मूलसिंह भाटी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सोनी, सुल्तान स्कूल संस्थाप्रधान राहुल राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष मुकेश बोहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बोहरा, रामसिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद थे।

सेवानिवृत्तहोने वाले कार्मिकों का किया सम्मान

मंत्रालयिककर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोहरा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले डूंगरचंद व्यास, श्रवणकुमार पुरोहित, भागीरथसिंह, सतीश कुमार, रामप्रताप, उम्मेदराम, मगराज चौधरी, सुरेशकुमार निम्बार्क, जगदीश कुमार निम्बार्क, जालमसिंह, भंवरलाल, मधु शर्मा का सम्मान किया गया। साथ ही इस मौके पर जिला स्तर एवं प्रदेश-स्तर पर सम्मानित होने पर मुकेश बोहरा, राजेश माथुर दिनेश गोस्वामी का भी सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष बोहरा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रामावि पुनायता के कनिष्ठ लिपिक विक्रमसिंह परिहार को मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया।

पाली. समापनसमारोह को संबोधित करते अतिथि। फोटो भास्कर