पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यायालय परिसर में आज होगा अभिलेखागार का लोकार्पण

न्यायालय परिसर में आज होगा अभिलेखागार का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलान्यायालय परिसर में नवनिर्मित केंटीन भवन एवं अभिलेखागार का लोकार्पण शनिवार को जिले की निरीक्षण न्यायाधीश बेला एम. त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला न्यायाधीश प्रभा शर्मा की अध्यक्षता में किया जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएम जोशी ने बताया कि सुबह 10 बजे होने वाले उद‌्घाटन समारोह के दौरान ही अतिथियों की ओर से अभिभावक कक्ष एवं भू-तल पार्किंग के निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी जाएगी। कार्यक्रम में प्रोटोकॉल अधिकारी और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीएस चौहान के साथ न्यायाधीश चंद्रकला जैन, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश संजय त्रिपाठी, न्यायिक अधिकारी नरेंद्र मीणा, सुनीता मीणा एवं अंबिका सोलंकी भी मौजूद रहेंगे। एसोसिएशन के चेयरमैन जोशी के अनुसार शनिवार को भू-तल पार्किंग एवं अभिभाषक कक्ष की आधारशिला रखी जानी है उस पर सवा 6 कराेड़ रुपए का खर्च आएगा।

पदाधिकारियोंको दिलाएंगी शपथ

समारोहके बाद न्यायाधीश बेला त्रिवेदी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगी। इसके बाद वे अधिवक्ताओं को संबोधित करेंगी। साथ ही न्यायाधीश त्रिवेदी कोर्ट परिसर का निरीक्षण करने के बाद अधिवक्ताओं की समस्याओं को भी सुनेंगी।