पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वदेशी जागरण मंच का जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

स्वदेशी जागरण मंच का जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वदेशीजागरण मंच की ओर से स्वदेशी दिवस के उपलक्ष्य में सूरजपोल चौराहे पर स्वदेशी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के संयोजक लक्ष्मीकांत खत्री ने बताया कि इस दौरान 1930 में अंग्रेजों द्वारा आयातित कपड़ों के विरोध में बाबू गेले के किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान दी गई कुर्बानी की लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों को स्वदेशी एवं विदेशी वस्तुओं की सूची का भी वितरण किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता देवकिशन वैष्णव ने बताया कि उड़ीसा के भुवनेश्वर में संगठन की राष्ट्रीय सभा रखी गई है जिसमें भाग लेने 23 दिसंबर को शहर से कार्यकर्ता रवाना होंगे।





इस मौके पर कौशल करीर, देवकिशन वैष्णव, पुरुषोत्तम राठी, ज्ञानप्रकाश सोनी, सत्यप्रकाश, जयंत शर्मा, धवल श्रीमाली और पृथ्वीराज सिंह आदि मौजूद थे।