पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेईएन और एईएन के जिम्मे होगी विकास की मॉनिटरिंग

जेईएन और एईएन के जिम्मे होगी विकास की मॉनिटरिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद ने वार्डों में उचित तरीके से गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों के लिए जेईएन और एईएन स्तर के अधिकारियों को मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंप दिया है। इसके लिए शहर के सभी 50 वार्डों को 10 जोन में बांटा गया है। पांच-पांच जोन पर एईएन और उनकी सहायता के लिए नगर परिषद के इंस्पेक्टर और जमादार को सहायता के लिए नियुक्त किया गया है। इस संबंध में एक दो दिन में ही अधिसूचना जारी हो जाएगी।

बीजेपी और समर्थक पार्षदों की बैठक में हुआ था फैसला

गुरुवारको चेयरमैन महेंद्र बोहरा ने बीजेपी और उन्हें समर्थन देने वाले पार्षदों की बैठक में जेईएन और एईएन को वार्ड के विकास के प्रति और अधिक जवाबदेह बनाने के लिए ऐसा फैसला लिया गया। हालांकि पार्षद विकास कार्य का सारा जिम्मा उन्हें देने की मांग कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों को जवाबदेह बनाने पर चेयरमैन ने इन सबको राजी कर लिया। अब वार्ड पार्षद की सिफारिश के आधार पर अधिकारियों के जिम्मे सारे विकास कार्यों की मॉनिटरिंग सौंप दी गई है।

इन कामों की मॉनिटरिंग की होगी इन पर जिम्मेदारी

इनसभी को हर 15 दिन में अपने निर्धारित वार्ड की सफाई से लेकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों तक की जानकारी चेयरमैन और नगर परिषद आयुक्त को देनी होगी। इन सभी सभी कार्यों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी होगी। आदेश के तहत सफाई व्यवस्था के साथ अतिक्रमण को तत्काल रुकवाकर उसकी रिपोर्ट परिषद आयुक्त को देने, अवैध निर्माण कार्य रुकवाने, ,पट्टे और विकास कार्य को स्वीकृत करने से जुड़े फैसले लेने, सड़क एवं भवन निर्माण तथा विकास कार्य की भी देखरेख का जिम्मेदारी होगी।

{वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 49 एवं 50 - एईएन रवि राधवानी

{वार्ड संख्या 9 से 24 एईएन केपी व्यास

{वार्ड संख्या 25 से 33 एईएन अशोक मत्तड़

{वार्ड संख्या 34 से 48 एईएन सुखराम चौधरी

इसके जिम्मे होंगे ये वार्ड