वृहद रोजगार सहायता शिविर 15 को
पाली | रोजगारकार्यालय द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक दिवसीय वृहद रोजगार सहायता शिविर का आयोजन 15 दिसंबर को प्रातः 10 बजे रोटरी क्लब भवन बापू नगर में किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी पीआर नागौरा ने बताया कि इस वृहद रोजगार सहायता शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा उनके संस्थानों में रिक्त पदों पर मांग के अनुसार जिले के शिक्षित बेरोजगार आशार्थियों को लाभांवित किया जायेगा। शिविर में 40 नियोजकों कंपनियों द्वारा लगभग 4 हजार पदों पर साक्षात्कार अथवा परीक्षा द्वारा भर्ती की जायेगी। शिविर में कंपनियों द्वारा पांचवीं से लेकर इंजीनियरिंग समस्त प्रकार की योग्यताओं के बेरोजगार आशार्थियों का चयन किया जायेगा इसके अतिरिक्त विभिन्न स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण देने वाले सरकारी विभाग स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देंगे एवं इच्छुक आशार्थियों के ऋण आवेदन पत्र भरवाये जायेंगे। निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक आशार्थी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित एवं मूल प्रति के साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर शिविर में भाग ले सकते हैं।