- Hindi News
- सड़क की दुर्दशा को लेकर स्थानीय लोगों में रोष, कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद नगर परिषद ने लिया निर्
सड़क की दुर्दशा को लेकर स्थानीय लोगों में रोष, कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद नगर परिषद ने लिया निर्णय
तीन महीनों में 86 लाख की लागत से तैयार होगी मंडिया रोड
राहत
मंडियारोड की सड़क की स्थिति अब जल्दी ही सुधरने वाली है। लगातार हादसों का पर्याय बन चुकी इस सड़क पर नगर परिषद ने सीसी सड़क बनाने के लिए टेंडर खोल दिया है। अब अगले तीन महीनों में 86 लाख रुपए की लागत से यह सड़क पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस सड़क की दुर्दशा को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त था। साथ ही इसे लेकर कई बार नागरिकों ने प्रदर्शन भी किए। कलेक्टर रोहित गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद नगर परिषद ने मंडिया रोड पर सीसी सड़क बनाने का निर्णय लिया था।
10दिसंबर को खुला 86 लाख का टेंडर
हालांकिइस सड़क के लिए निविदाएं दो महीने पहले ही मांग ली गई थीं, लेकिन निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण निविदाएं खोली नहीं जा सकी। अब परिषद का नया बोर्ड बन गया है तो 10 दिसंबर को इसके लिए मंगवाए गए टेंडर भी खोल दिए गए। टेंडर के तहत 86 लाख 25 हजार रुपए की लागत से दाे टुकड़ो में सड़क निर्माण कराया जाएगा।
इनका कहना है
^टेंडरखोल दिया गया है। हमारी कोशिश है कि हम समय पर इसे पूरा करवा दें। इस सड़क पर भारी वाहनों के दबाव को ध्यान में रखकर गुणवत्ता वाली सीसी सड़क बनवाई जा रही है। -अरुण व्यास, एक्सईएन,नगर परिषद
यहां पर होगा काम
मंडियारोड के गांधी नगर सर्कल से लेकर हरि ओम होटल तक 49 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क बनाई जाएगी, जबकि सीईटीपी के पास 37.25 लाख रुपए से दूसरे चरण का काम कराया जाना है। 86.25 लाख रुपए की लागत से करीब 660 मीटर सीसी सड़क बनाई जाएगी। इस मार्ग के एक तरफ सड़क बनाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि दूसरी तरफ जल्दी ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।