सहायता शिविर कल
पाली| राजस्थानमहिला कल्याण संस्थान अजमेर के तत्वावधान में रविवार को नशा मुक्ति केंद्र में बहु विकलांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था की कार्यकारी क्षमा आर कौशिक ने बताया कि शिविर का उद्घाटन सुबह 9 बजे विधायक ज्ञानचंद पारख करेंगे। शिविर में मानसिक विकलांग, सेरेब्रल वॉल्स, ऑटिज्म, बहु विकलांग बच्चों के विकलांगता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण आदि की जानकारी दी जाएगी।