ध्वजारोहण कार्यक्रम में उमड़े श्रावक
नवलखापार्श्वनाथ बावन जिनालय मंदिर प्रतिष्ठा के 30वें ध्वजारोहण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मंदिर में अलग-अलग बावन जिनालय के शिखरों पर ध्वज, कलश, दंड का दुग्धाभिषेक कर ध्वजारोहण किया गया। समाज के अभय मेहता ने बताया कि सत्तर भेदी पूजा, परमात्मा की भव्य अंगरचना, तपागच्छ अधिष्ठायक मणिभद्रेव को सुखडी अर्पण, श्री संघ का सामुहिक चैत्यवंदन, शांति पाठ इत्यादि मांगलिक कार्यक्रम विधि विधान के साथ संपन्न हुए। उन्होंने बताया कि इस मौके पर अरिहंत पूजा मंडल के सदस्यों द्वारा पढ़ाई जा रही सत्तरभेदी पूजा में नवमी ध्वज पूजा के तहत संघ के अध्यक्ष पारसमल भंसाली की अगुवाई में ध्वजाएं चढ़ाई गई। साथ ही नाटक पूजा के तहत बाबूलाल छाजेड, अभय कटारिया, बाबूलाल सिंघवी, इंद्र जैन, हुकमीचंद, दिलीप मेहता, जितेंद्र मेहता द्वारा ‘रंगे रमें आंनद रमें, आज देव देवियों रंगे रमें’’ भक्तिपूर्ण गीत सामुहिक नृत्य किया, जिस पर सभी झूम उठे। इस अवसर पर संघ प्रमुख पारसमल भंसाली, हनवन्तराज मेहता, गौतमचन्द मेहता, रमेश संखलेचा, नेमीचन्द मेहता, मिश्रीमल पोरवाल, तेजराज तातेड, रमेश पारख, चन्द्रप्रकाश मेहता, रूपचन्द धारीवाल, माणकचंद मेहता, सम्पतराज कागरेचा, नाहरमल पोरवाल, केवलचंद बोकडिया, गजराज बोहरा, घेवरचंद राजरूपचंद मेहता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पाली. नवलखामंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।