पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भवनों की हालत सुधारने के निर्देश

भवनों की हालत सुधारने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा और डिप्टी चेयरमैन मूलसिंह भाटी ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक सामुदायिक भवनों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन पर नगर परिषद का नाम लिखवाने के साथ भवनों की जर्जर हालात एवं सुविधाओं की कमी को गंभीरता से लिया।

सामुदायिकभवन में यह कमियां दिखीं : सर्वोदयनगर, शिव कॉलोनी और सोसाइटी नगर के सामुदायिक भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने, टाॅयलेट की नियमित सफाई, रंग-रोगन के अभाव, दीवारों के क्षतिग्रस्त होने जैसे शिकायतें पाई गई। नगर परिषद द्वारा निर्मित महिला शौचालय पर नाम अंकन नहीं पाया गया। इसके बाद परिषद अधिकारियों को शीघ्र इनकी मरम्मत, रंग-रोगन एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राजस्व अधिकारी राकेश गोयल को निर्देशित किया गया। इसी तरह राजेंद्र नगर स्थित महादेव बगीची में चेयरमैन द्वारा झूले की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पार्षद मोहित, त्रिलोकराम चौधरी, सवाईसिंह जैतावत,भंवर राव और चंपालाल सिसोदिया भी मौजूद थे।