कांग्रेस का प्रदर्शन आज
पाली. राजस्थानप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार भाजपा सरकार के एक वर्ष की विफलताओं के विरोध में कांग्रेसजन शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर वसुंधरा सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेंगे। कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जीवराज चौहान ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद राजस्थान में अपराधों का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ा है। हर तरफ लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार अपहरण जैसी घटनाएं आम बात हो गई है। भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल में पिछली सरकार की जितनी जन कल्याणकारी योजनाएं थी। सभी ठंडे बस्ते में डाल दी गई। भाजपा के एक वर्ष को काला वर्ष के रूप में मानकर कांग्रेसजन 13 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे विशाल धरना प्रदर्शन कर जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।