बोमादड़ा में क्रिकेट प्रतियोगिता 21 से
पाली. बोमादडागांव में बाेमादडा क्रिकेट अकेडमी के तत्वावधान में 21 दिसंबर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की टीमें भाग लेंगी। हार्ड टेनिस बॉल से खेली जाने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को 15 दिसंबर तक पंजीकरण करवाना आवश्यक है। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर नेमीचंद, विक्रम कांतिलाल सहित अनेक कार्यकर्ता जुटे हैं।