पदयात्रा संघ की बैठक कल
पाली. अधिकमासपरिक्रमा संघ की बैठक रविवार को मानपुरा भाखरी महादेव मंदिर में आयोजित की जाएगी। संघ के कोषाध्यक्ष कैलाश टवाणी ने बताया कि आगामी समय में संघ के तत्वावधान में नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी। साथ ही बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।