- Hindi News
- प्रधानाचार्य पद पर सौ प्रतिशत पदोन्नति प्रधानाध्यापकों से करने की मांग
प्रधानाचार्य पद पर सौ प्रतिशत पदोन्नति प्रधानाध्यापकों से करने की मांग
पाली| राजस्थानशिक्षा सेवा परिषद के तत्वावधान में प्रधानाध्यापकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति सौ प्रतिशत प्रधानाध्यापकों से करने की मांग की। सेवा परिषद के अध्यक्ष मोहनसिंह चारण ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रधानाचार्य के लिए प्रधानाध्यापक 33 प्रतिशत व्याख्याता 67 प्रतिशत की सिफारिशों को लागू कर दिया था। उन्होंने बताया कि शिक्षा सेवा नियमों के वर्तमान प्रावधानों के अनुसार प्रधानाचार्य पद पर व्याख्याताओं प्रधानाध्यापक से 50:50 प्रतिशत के अनुपात में पदोन्नति की जाती रही है। पिछली कांग्रेस सरकार ने मंत्रिमंडलीय सब कमेटी ने उस अनुपात को प्रधानाध्यापक 33 व्याख्याता 67 प्रतिशत किए जाने की सिफारिश करने की है। वर्तमान सरकार सब कमेटी के इस निर्णय को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है।