पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श गांव योजना को लेकर मांगी रिपोर्ट

आदर्श गांव योजना को लेकर मांगी रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीआदर्श ग्राम योजना के संबंध में कलेक्टर रोहित गुप्ता ने शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने इस योजना के तहत चयनित बूसी गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध रूप से क्रियांवित करने के निर्देश दिये। बैठक में उप वन संरक्षक बालाजी करी, एसीईओ हरिराम मीणा, जिला रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा, लीड बैंक अधिकारी पीबीपी लश्करी, सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग चंद्रशेखर चौधरी, जिला उद्योग अधिकारी हनुवंत सिंह, जिला रोजगार अधिकारी पीआर नागोरा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल नरवाल, एडीपीसी रमसा विनोद कुमार शर्मा, एडीईओ दिलीप कर्मचंदानी, जिला खेल अधिकारी अगराराम चौधरी आदि उपस्थित रहें।

ऐसे बनेगा आर्दश गांव

सभीसरकारी विभाग बूसी के सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय मानवीय विकास के जरिये समग्र विकास का खाखा तैयार करेंगे। इसके लिए इन विभागों को निर्धारित समयावधि में योजनाओं की कार्यनीति के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करना होगा। अधिकारी गांव में पेयजल, विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, वन एवं पर्यावरण, ड्रेनेज, औद्योगिकीकरण, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन, रोजगार के साथ आधारभूत आवश्यकताओं को लेकर अपनी रिपोर्ट एवं प्रस्तावित कार्ययोजना तैयार करेंगे और इसी के अनुरूप आर्दश गांव की रूपरेखा तैयार की जाएगी।