\"एक शाम शहीदों के नाम\' 23 को
पाली. जिलापरिषद के तत्वावधान में 23 सितंबर को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर करगिल तक की लड़ाई में देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए संघर्ष करने वाले पाली जिले के शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यह कार्यक्रम 23 सितंबर को सुबह 11 बजे मंथन टॉकिज में होगा। कार्यक्रम में सरपंचों और ग्रामीण विकास अधिकारियों को भी खास तौर पर आमंत्रित किया गया है। इसी दिन शाम 8 बजे लाखोटिया उद्यान में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के वीर रस के कई कवियों को आमंत्रित किया गया है।