पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"बालिका छात्रावासों में शुरू करें व्यक्तित्व विकास के कोर्स\'

\"बालिका छात्रावासों में शुरू करें व्यक्तित्व विकास के कोर्स\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकलेक्टर रोहित गुप्ता ने राजकीय बालिका छात्रावासों में व्यक्तित्व विकास से जुडे कोर्स शुरू किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकतानुसार बालिकाएं व्यक्तित्व विकास के द्वारा देश समाज में अपना योगदान दे सकें इसलिए राजकीय बालिका छात्रावासों में व्यक्तित्व विकास से जुड़े कोर्स प्रारंभ किये जा रहे हैं।

वे सोमवार को राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में व्यक्तित्व विकास तथा स्पोकन इंग्लिश कोर्स के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले के अन्य सभी बालिका छात्रावासों में भी ऐसे कोर्स को जल्द ही शुरू करने की बात करते हुए सीखने की लगन एवं उत्साह को वर्तमान समय में जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति में प्रतिभा के साथ सम्प्रेषण कौशल आवश्यक है ताकि वह आत्मविश्वास के साथ अपनी बात प्रस्तुत कर सकता हैं। जिला शिक्षा अधिकारी नूतन बाला कपिला ने विश्वास जताया कि वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार ढलकर बालिकाएं देश के विकास में अपनी सशक्त भूमिका अदा करेगी। इस प्रकार के तीन महीने के कोर्स से भविष्य में भी उनके लिए विभिन्न क्षेत्रों में नये आयाम खुलने की भी उन्होंने उम्मीद जताई। एडीपीसी रमसा विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के व्यक्तित्व विकास शिविर के माध्यम से सरकारी विद्यालयों की छात्राएं भी समय से कदम मिलाते हुए भविष्य में केवल अपने परिवार अपितु देश समाज के विकास में भी अपना योगदान कर सकेंगी। व्यक्तित्व विकास तथा स्पोकन इंग्लिश कोर्स के प्रशिक्षक राजेन्द्र आर्य ने पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ अपना कार्य करते हुए बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए प्रयास करने की बात कहीं। इस दौरान जिला कलेक्टर ने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर इस संबंध में निर्देश दिये। इस अवसर पर बीईईओ मदन पंवार, जिला बालिका शिक्षा प्रभारी मोतीसिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कमलेश बंसल, विद्यालय स्टाॅफ चेतना तंवर, जया व्यास, जयलता माधव, अफसिन अंसारी आदि उपस्थित रहें।

> पाली. नया गांव में कस्तूरबा आवासीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कलेक्टर। फोटो|भास्कर