पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूटी हुई सड़क से गुजरे कलेक्टर तो दिए सड़क निर्माण के आदेश

टूटी हुई सड़क से गुजरे कलेक्टर तो दिए सड़क निर्माण के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर नगर परिषद को फटकार

पाली.जिलाकलेक्टर रोहित गुप्ता ने सोमवार को शहर के मुख्य मार्ग नया गांव रोड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने जगह-जगह से क्षतिग्रस्त सड़क को गंभीर मानते हुए नगर परिषद को फटकार लगाते हुए तुरंत प्रभाव से सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शहर के कई स्थानों में जल भराव की समस्या के संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

पाली. एकव्यक्ति की मौत और करीब एक पखवाड़े में दो बार सड़क जाम होने के बावजूद नगर परिषद ने सड़क मरम्मत तो दूर नया गांव रोड पर गड्ढे तक नहीं भरवाए। सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बतौर अतिथि गए कलेक्टर की गाड़ी जब यहां से गुजरी तो इस कंक्रीट भरी सड़क पर उन्हें नागरिकों की समस्या का अहसास हुआ। इसके बाद कलेक्टर रोहित गुप्ता ने नगर परिषद आयुक्त को मंगलवार से सड़क निर्माण करवाने के निर्देश भी दिए। फोटो में कंकरीट भरी रोड से गुजरती कलेक्टर की गाड़ी।