- Hindi News
- कृष्णा पालीटेक्निक कॉलेज में मनाया इंजीनियर्स डे
कृष्णा पालीटेक्निक कॉलेज में मनाया इंजीनियर्स-डे
पाली. चिमनपुरास्थित कृष्णा पालीटेक्निक आईटीआई महाविद्यालय में सोमवार को इंजीनियर्स-डे समारोहपूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम शिक्षाविद देवराज शर्मा के मुख्य आतिथ्य संस्थान के निर्देशक रविंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर संयुक्त सचिव सुनील जोशी ने जनकल्याण की भावना से कार्य करने के लिए छात्रों से पूरी निष्ठा से उत्कृ़ष्ट प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। इस मौके पर देवराज शर्मा, रविंद्र कुमार जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट रहने वाले व्याख्याताओं को सम्मानित किया गया।