- Hindi News
- अभिषेक मिस्टर फ्रेशर और मनीषा मिस फ्रेशर
अभिषेक मिस्टर फ्रेशर और मनीषा मिस फ्रेशर
लॉ कॉलेज में जश्न-ए-फ्रेशर्स
भास्करन्यूज | पाली
लॉकॉलेज में सोमवार को जश्न-ए-फ्रेशर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवण पटेल ने बताया कि कॉलेज के सीनियर्स की ओर से नवागंतुक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अभिषेक माहेश्वरी को मिस्टर फ्रेशर तथा मनीषा मालवीय को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्याख्याताओं एवं छात्रसंघ पदाधिकारियों की ओर से मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस मौके पर व्याख्याता डॉ सुरेंद्रसिंह ने विद्यार्थियों को विधि क्षेत्र में सफलता अर्जित करने का मूलमंत्र बताया। सीनियर्स की ओर से हर्षलता मनोरमा ने तिलक लगाकर नवआगंतुक छात्रों का स्वागत किया कार्यक्रम में अंतिम वर्ष की छात्रा सोनल जैन एवं अंशु राठौड़ ने स्वागत गीत, अभिषेक माहेश्वरी ने अक्षय कुमार के गानों की पेरोडी और परिणय जोशी, पीयूष बसंत शर्मा, मुकेश आर्य और सुनील दवे ने सामूहिक नृत्य अभी तो पार्टी शुरू हुई हैं पर रंगारंग प्रस्तुति दी। मंच संचालन सुनील जैन तथा सोनल जैन ने किया। इस दौरान व्याख्याता डॉ सुरेंद्रसिंह कुसुमलता मेवाड़ा, छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवण पटेल, उपाध्यक्ष जितेंद्रसिंह, महासचिव राकेश पटेल और संयुक्त सचिव नरेश देवड़ा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सविता भूतड़ा, प्रेरणा दवे, जसवंत, भगीरथ पटेल, भरत माली, राजीव सोलंकी, आशीष अरोड़ा, नारायण सिंह हिमेश चौहान ने योगदान दिया।