पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह नामांकन शिविरों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था

भामाशाह नामांकन शिविरों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालीके जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता ने भामाशाह नामांकन शिविरों को त्रुटिरहित और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की है। राज्य के मुख्य सचिव राजीव महर्षि के साथ साेमवार को सभी जिला कलेक्टरों की बैठक के दौरान उन्होंने यह बात कही।

मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंस में अब तक आयोजित किए गए भामाशाह नामांकन शिविरों की समीक्षा के साथ ही शिविरों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी लेकर त्रुटिहीन एवं गुणवत्तापूर्ण डाटा बेस तैयार करने तथा शिविरों में परिवार के सभी सदस्यों के नामांकन करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने उन्हें बताया कि त्रुटिहीन भामाशाह कार्ड के लिए शिविरों में सत्यापक तथा शिविर प्रभारी अधिकारियों का दायित्व निर्धारित किया गया है साथ ही इसके लिए उपखण्ड एवं जिला स्तर पर प्रकोष्ठ गठित कर त्रुटि रहित गुणवत्तापूर्ण भामाशाह योजना का डाटा बेस तैयार किया जायेगा। इस प्रकार त्रिस्तरीय व्यवस्था द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि नामांकन त्रुटिहीन हो।

वीडियो कांफ्रेंस में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रजेश कुमार चांदोलिया, जिला परिषद के सीईओ भागीरथराम विश्नोई, सीएमएचओ मधुरतेश्वर, डीएसओ विनय कुमार शर्मा, एडी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता चन्द्रशेखर चौधरी, एडी सांख्यिकी विभाग हरीशचंद्र पारीक, प्रोग्रामर ई-मित्रा संजय खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।