- Hindi News
- उदयपुर गंगानगर के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत
उदयपुर गंगानगर के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत
तीसरे स्थान पर रही जोधपुर की टीम
निर्णायकमंडल के दलपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि तृतीय स्थान के लिए जोधपुर हनुमानगढ़ के बीच मैच हुआ। इसमें जोधपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 64 रन बनाए। इसके बाद मैदान में उतरी हनुमागढ़ की टीम 61 रन पर आॅल आउट हो गई। जोधपुर की टीम ने 4 रन से मैच जीत कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
फाइनलके बाद होगा समापन समारोह
स्कूलप्रवक्ता संदीप मेवाड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार दोपहर 3 बजे एडी डागा पब्लिक स्कूल टैगोर नगर में होगा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद पीपी चौधरी होंगे, जबकि अध्यक्षता कलेक्टर रोहित गुप्ता करेंगे। समारोह से पूर्व प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि समारोह प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अतिथियों द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी दी जाएगी। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर जिला शिक्षा अधिकारी नूतनबाला कपिला भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा समेत कई जने मौजूद रहेंगे।