निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 18 को
पाली| पालीसेवा मंडल जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को पाली सेवा मंडल नेत्र चिकित्सालय पानी दरवाजा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नेत्र संबंधी विभिन्न बीमारियों का इलाज कर निशुल्क दवाइयां दी जाएगी। इस दौरान चयनित मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए भर्ती कर लैंस प्रत्यारोपित किए जाएंगे।