पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता का आरोप, बेटी मरी नहीं मारी गई

पिता का आरोप, बेटी मरी नहीं मारी गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहर नगर में विवाहिता की मौत का मामला हत्या में दर्ज, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ससुर पर गला दबा कर हत्या का आरोप

भास्करन्यूज | पाली

शहरके खोड़िया बालाजी इलाके में जवाहर नगर इलाके में रविवार रात विवाहिता की मौत का मामला सोमवार को हत्या में दर्ज हुआ है। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ससुर ने उसकी पुत्री ललिता (25) की गला दबाकर हत्या की और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे पर लटका दिया। रिपोर्ट में ससुर पर बदनीयती के आरोप लगाए गए है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली थाना प्रभारी देरावरसिंह सोढ़ा ने बताया कि जवाहर नगर में रहने वाले प्रवीण शर्मा पुत्र मीठालाल की शादी करीब सात साल पहले जोधपुर में चांदणा भाखर में गली नंबर 3 में रहने वाले बाबूलाल शर्मा की पुत्री ललिता से हुई थी, जिसके तीन बच्चे हैं। ललिता के पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप है कि शादी के बाद से आरोपी पति ससुर उसकी पुत्री को अक्सर परेशान करते थे। आरोप यह भी है कि आरोपी ससुर उसकी पुत्री पर बदनीयती रखता था, जिसकी शिकायत उसने अपनी माता अन्य परिजनों ने की थी। गत 13 सितंबर को जोधपुर में आकर उसकी पुत्री ने इसकी शिकायत की थी और 14 सितंबर को वह अपने ससुराल लौट गई। आरोप है कि इसी दिन शाम को उसके पति ससुर ने उसकी पुत्री की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

इसलिए हत्या में दर्ज किया केस

पुलिसके अनुसार शादी को सात साल से कम समय होने पर यदि विवाहिता की अकाल मौत हो जाती है तो उसके परिजन की रिपोर्ट पर दहेज हत्या 498 (ए) 304 (बी) आईपीसी में दर्ज किया जाता है। चूंकि जवाहर नगर में विवाहिता की शादी को सात साल पूरे हो गए और उसके परिजनों ने गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। इसके चलते विवाहिता की मौत का मामला हत्या 302 आईपीसी में दर्ज कर जांच की जा रही है।