- Hindi News
- एबीवीपी ने आरपीएससी चेयरमैन का पुतला फूंका
एबीवीपी ने आरपीएससी चेयरमैन का पुतला फूंका
पाली| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को आरपीएससी में व्याप्त अनियमितता के विरोध में चेयरमैन हबीब खां गोराण का पुतला फूंककर उनके खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। परिषद के संयोजक निशांत दवे जिला संयोजक देवेंद्र पंवार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आरपीएससी चेयरमैन को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि चेयरमैन की अयोग्यता के चलते आरपीएससी में हो रही धांधलियों के कारण पूरे देश में इसकी प्रतिष्ठा खराब हो रही है। ज्ञापन में आरपीएससी परीक्षा के दौरान हुई अनियमितताओं को लेकर दोषी लोगों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की गई। साथ ही परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्कूली शिक्षा उच्च शिक्षा में रिक्त पदों पर तुरंत शिक्षकों की नियुक्ति करने की भी मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पायल पटेल, गर्ल्स कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष नीतू राजपुरोहित, परिषद के नकुल दवे, हिम्मतसिंह शेखावत, अक्षय पुरी, विनोद कुमावत, महेंद्र सिंह, दिव्या गहलोत, युवराजसिंह, राकेश कुमावत, संजयप्रताप सिंह, भैरोंसिंह दीपक सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।